Jharkhand View More

झारखंड से भारत’ संवाद संपन्न, स्टार्टअप इकोसिस्टम मजबूत करने को ‘थर्ड वर्ल्ड एंजल’ नेटवर्क व नविष्कार 2026 की घोषणा

  झारखंड को भारत के उभरते स्टार्टअप राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने के उद्देश्य से आयोजित ‘झारखंड से भारत’ संवाद 7 फरवरी को सफलतापूर्वक…

शिक्षायतन केरा में प्रबुद्ध जनों की बैठक संपन्न, विद्यालय विकास व ग्रामीण शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने पर जोर

  शिक्षायतन केरा में विद्यालय के विकास एवं गांव में शैक्षणिक वातावरण को दृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 6 फरवरी 2026 को प्रबुद्ध जनों…

एमजीएम का जलसंकट बन्ना गुप्ता के राजनीतिक स्वार्थ का नतीजा : सरयू राय

  -पानी की व्यवस्था के बारे में भवन निर्माता कंपनी ने क्यों नहीं सोचा -डोबो और डिमना से आने वाला पानी सुझाव के बावजूद क्यों…

राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी, 80 लीटर शराब जब्त, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट

  *उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी, 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 1200 किलोग्राम जावा…

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 : जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग सक्रिय

  जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा आम नागरिकों की शिकायतों के…

Bihar View More

दिनारा में नकली टाटा नमक और हार्पिक फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

  दिनारा / बिहार :- इन दिनों बाजार में नकली सामानों की बाढ़ से आम उपभोक्ता ठगा जा रहा है। इसी कड़ी में दिनारा पुलिस…

रोहतास में फर्जी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़

  रोहतास पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, शादी के बाद फरार हुई दुल्हन, राजस्थान के युवक से हुई थी कोर्ट मैरिज बिहार/…

स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद : ईईई

  सासाराम/ बिहार :- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं के घरों मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जा रहे हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता…

1 जनवरी 2026 से बिहार सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य : डीएम

  जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी  ने कार्यालयों…

National View More

देश का बजट 2026-27: विकसित भारत की मजबूत नींव, समावेशी विकास और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक

  देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में नौवीं बार डेस्क का आम बजट पेश की. यह बजट 2026-27 वित्त मंत्री…

आज पेश होगा उम्मीदों का बजट… हर बार की तरह निर्मला सीतारमण ही पेश करेंगी बजट, लेकिन पहली बार रविवार को होगा केंद्रीय बजट पेश, लगातार नौवीं बार रखेंगी देश का आर्थिक खाका नई दिल्ली | देश की आर्थिक और संसदीय परंपराओं में आज एक ऐतिहासिक दिन दर्ज होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ही संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी, लेकिन इस बार बजट कई मायनों में खास और रिकॉर्ड बनाने वाला है। केंद्रीय बजट 2026-27 आज इतिहास में पहली बार रविवार के दिन पेश किया जाएगा, और इसके साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। वर्ष 2019 से अब तक हर वित्तीय वर्ष में बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण भारतीय संसदीय इतिहास की ऐसी वित्त मंत्री बन गई हैं, जिन्होंने हर बार देश के सामने सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और भविष्य की रणनीति रखी है। आज सुबह 11 बजे लोकसभा में उनका बजट भाषण न केवल आर्थिक दिशा तय करेगा, बल्कि संसदीय इतिहास में एक अनोखे अध्याय के रूप में दर्ज होगा। अब तक केंद्रीय बजट हमेशा कार्यदिवसों में पेश होता रहा है, लेकिन इस बार 1 फरवरी रविवार होने के बावजूद संसद में बजट प्रस्तुति का निर्णय लिया गया है। यह पहली बार है जब देश का आम बजट रविवार को पेश किया जा रहा है, जिससे यह दिन अपने आप में ऐतिहासिक बन गया है। हर बार की तरह इस बजट से भी आम जनता, किसान, युवा, नौकरीपेशा वर्ग, उद्योग और निवेशकों को बड़ी उम्मीदें हैं। आयकर में संभावित राहत, महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक क्षेत्रों में खर्च बढ़ाने जैसे मुद्दे इस बार भी बजट के केंद्र में रहने की संभावना है। लगातार नौ बजट पेश करने के साथ निर्मला सीतारमण पहले ही सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाली महिला वित्त मंत्री बन चुकी हैं और अब रविवार को बजट पेश कर वह भारतीय लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक और अहम अध्याय जोड़ने जा रही हैं। केंद्रीय बजट 2026-27 को देश की विकास यात्रा की नई दिशा तय करने वाला दस्तावेज माना जा रहा है, जिस पर आज पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

  नई दिल्ली | देश की आर्थिक और संसदीय परंपराओं में आज एक ऐतिहासिक दिन दर्ज होने जा रहा है। हर बार की तरह इस…

मंच पर नाराजगी… सड़क पर अपनापन… NIT से नाराज़ लेकिन जनता से मिलीं राष्ट्रपति…

जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित एनआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नाराज़गी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, मेडल वितरण के समय…

Sports View More

नवल टाटा हॉकी अकादमी में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट, डीसीएम सोय और वीएन हाई स्कूल ने जीता खिताब

जमशेदपुर :- नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने झारखंड शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट 2025–2026 का सफल आयोजन किया।…

धोनी के मानहानि केस में मद्रास हाईकोर्ट ने शुरू की सुनवाई, 100 करोड़ रुपये का किया दावा

चेन्नई — आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नाम घसीटे जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 10 साल पुराने मानहानि केस में अब…

जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता आज सरायकेला में, तैयारियां पूरी

सरायकेला — जिला शिक्षा विभाग की ओर से आज 12 अगस्त को सरायकेला में जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा…

डीएवी स्पोर्ट्स 2025: जमशेदपुर में होगा क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट का आयोजन

जमशेदपुर :- डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर जमशेदपुर की ओर से 30 और 31 जुलाई को डीएवी स्पोर्ट्स 2025 का क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट आयोजित किया जा…

जमशेदपुर स्कूल एथलेटिक्स 2025 : युवा धावकों की रफ्तार, जोश और जीत का जश्न…

जमशेदपुर :- 18 और 19 जुलाई 2025 को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय 27वीं CISCE ज़ोनल एथलेटिक मीट 2025 में…

Politics View More

चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की तैयारी को लेकर शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक संपन्न, परमानंद कौशल संयोजक और महावीर प्रसाद सह संयोजक नियुक्त

चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की तैयारी आरंभ करने को लेकर आज शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक अध्यक्ष दिनेश कुमार की। अध्यक्षता में संपन्न हुई।…

बिहार चुनाव में नया समीकरण : पीके फैक्टर से बदला सियासी गणित, आम आदमी पार्टी भी मैदान में, RJD से नहीं बना तालमेल

पटना :- बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब तेज हो चली हैं। 6 और 11 नवंबर को होने वाले चुनाव में जहां एनडीए और महागठबंधन…

घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने भेजी 4 संभावित उम्मीदवारों की सूची, बाबूलाल सोरेन का नाम सबसे आगे

घाटशिला :- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार तय करने की कवायद…

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को जमसेदपुर पश्चिमी के विधायक ने लिखा पत्र, मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष

जमशेदपुर:- जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी जमशेदपुर के उपायुक्त को पत्र लिख कर मानगो में चल रही पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने किए बड़े बदलाव, हर बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर — फेक न्यूज और हिंसा पर ज़ीरो टॉलरेंस

लोक आलोक न्यूज़ डेस्क :-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने कई अहम बदलाव किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल में एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार पर जनता का भरोसा बरकरार

पटना:-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है, और इसके साथ ही सियासी माहौल गर्माने लगा है। इसी बीच MATRIZE-IANS ओपिनियन…

जमशेदपुर :- कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही के कारण वैक्सीनेशन लेने के दौरान लाभुकों के मोबाइल में मैसेज नहीं आने पर एवं पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारने को लेकर जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य संघ के संयुक्त तत्वधान में जिला उपायुक्त को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है।
मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर :- पंचायत प्रतिनिधि
पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर एक स्वर में कहा कि जनहित से संबंधित लाभुकों को इसी तरह परेशान करने का कार्य किया जाएगा तो मजबूरन पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसका जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी होंगे।

सौपे गए 10 सूत्री मांग पत्र
पंचायतों में वैक्सीनेशन शिविर लगाने के दौरान पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज नहीं आना, मैसेज नहीं आने पर वैक्सीनेशन लेने का प्रमाणित नहीं होना, दूसरा डोज एवं प्रमाण पत्र नहीं मिलना, ग्रामीण अनपढ़ आदिवासी महिलाओं को कोविड शिल्ड या को वैक्सिंन लेने की जानकारी नहीं होना, कंप्यूटर ऑपरेटरों की लापरवाही के कारण आम जनता को प्रखंड कार्यालय एवं सिविल सर्जन के कार्यालय का चक्कर लगाना, कंप्यूटर ऑपरेटरों की गलतियां का विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धमकी देना इत्यादि शामिल है।

यह लोग थे शामिल
मुखिया नीनु कुदादा, प्रतिमा मुंडा, पहाड़ सिंह, रीना जारिका,उमेश पुराण, अनीमा मींज,आशा सरदार, सुषमा जोड़ा, रीना मंडल, लक्ष्मी सोय, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य भवनाथ सिंह, पूजा कुमारी,वंदना गुप्ता, सुरेश निषाद, रीमा बाई, बिनालाल रजक, मनोज राय, समाजसेविका चंदना जयसवाल उपस्थित थे।

मंत्री बन्ना गुप्ता को मांग पत्र सौंपे जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई
दिनांक 4 सितंबर को मंत्री बन्ना गुप्ता को उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही के कारण लाभुकों के मोबाइल में वैक्सीनेशन लेने का मैसेज नहीं आने एवं इसे सुधारने हेतु मांग पत्र सौंपा गया था। जिस पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई है।

पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारने का कार्य किया जाए :- सुनील गुप्ता, उपमुखिया सह वार्ड सदस्य संघ, अध्यक्ष
जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ सह उप मुखिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जिस तरह पंचायतों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है उसी तरह शिविर लगाकर लाभुकों के मोबाइल में मैसेज नहीं आने पर उसे सुधारने का कार्य किया जाए।

कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही पर कार्रवाई हो :- नीनु कुदादा,अध्यक्ष, मुखिया संघ
जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष नीनु कुदादा ने कहा की वैक्सीनेशन शिविर में कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही के कारण लाभुकों के मोबाइल में मैसेज नहीं आ रहा है। जिसके कारण लाभुकों का ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ रहा है और काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई हो।

वैक्सीनेशन शिविर लगाने से इनकार :-‌मुखिया प्रतिमा मुंडा
बागबेड़ा मध्य पंचायत की मुखिया प्रतिमा मुंडा ने कहा क्षेत्र के निवासी लगातार मोबाइल में मैसेज नहीं आने की शिकायत कर रहे हैं। इस वजह 7 मार्च को वैक्सीन शिविर नहीं लगाई है। उन्होंने कहा कि जबतक मैसेज की समस्या का समाधान नहीं होता, तबतक नया शिविर मैं अपने पंचायत में नहीं लगाऊंगी।

मुखिया नीनू कुदादा एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता सहित कई पंचायत प्रतिनिधि को भी दूसरा डोज लेने के बाद मोबाइल में मैसेज नहीं आने के कारण प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है।

Asan qeydiyyat, sürətli depozitlər və tez ödənişlər ilə Pin Up platformasında əyləncəli oyun təcrübəsi yaşayın və özünüzü qumar dünyasının bir hissəsi kimi hiss edin.